Hair Rebonding -:
Hair Rebonding व्यक्ति की सुंदरता को उभारती है, और उसको एक नई लूक देती
है, और उसके लिए एक नया फैशन बनता है, और व्यक्ति का अपनी नई लूक को देखने
का शौंक पुरा होता है |
Hair Rebonding का काम क्या है?
रिबॉन्डिंग
से हेयर का टेक्सचर चेंज होता है | हेयर का टेक्सचर तीन प्रकार का होता है
curly, straight और Wavy | हर प्रकार के टेक्सचर को अपने हिसाब से चेंज कर
सकते है, जैसे की curly से straight या straight से curly और आप हर प्रकार
की लूक को पर्मनेंट्ली या लम्बे समय तक के लिए चेंज कर सकते है (जैसे की 5
to 6 या 7 महीनों तक के लिए), और उसके बाद हम 4 से 6 इंच तक की लम्बाई को
दोबारा से touch up कर सकते है |
Hair Rebonding के प्रकार -:
Hair Rebonding दो प्रकार की होती है जो की निचे लिखे है |
- Hair Straightening
- Hair Perming
हेयर का टेक्सचर कैसे चेंज होता है, और रिबॉन्डिंग का टेक्सचर पर क्या काम होता है?
हेयर
के अंदर कुछ प्रकार के बांड्स होते है, जिसके ऊपर टेक्सचर निर्भर करता है |
उन बांड्स से ही हेयर की शेप या टेक्सचर को चेंज कर सकते है, उनही बांड्स
के मध्यम से हेयर के टेक्सचर को पर्मानेंटली (5 से 6 या 7 महीनो) या
टेम्पररी ( जैसे की एक वाश के लिए ) चेंज कर सकते है |
हेयर बांड्स तीन प्रकार के होते है sulphur, salt और hydrogen बांड्स |
साल्ट बॉन्ड टेक्सचर को टेम्पररी चेंज करता है ( जैसे की एक वाश के लिए ),
हाइड्रोजन गीले हेयर का टेक्सचर चेंज करता है, और सल्फर बॉन्ड से परमानेंट
टेक्सचर चेंज होता है (5 से 6 या 7 महीनों के लिए ) | परमानेंट टेक्सचर
चेंज करने के लिए सल्फर बांड्स को तोडना (लूस ) करना पड़ता है, बांड्स को
तोड़ने के लिए रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट (केमिकल ) की जरूरत पड़ती है |
रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट के कुछ ऐसे केमिकल होते है, जो सल्फर बांड्स को तोड़ते
है, और फिर बांड्स को तोड़ने के बाद, फिर हम अपने हिसाब से बांड्स को फिक्स
करते है, जिससे हेयर का टेक्सचर (शेप) चेंज हो जाता है |
रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट से बॉन्ड को तोड़ने के बाद बॉन्ड (टेक्सचर) फिक्स कैसे होता है?
रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट से बॉन्ड को तोड़ने के बाद हेयर को अपने हिसाब से शेप देनी होती है, और बाद में बांड को Neutralizer से फिक्स करना होता है, जो रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट का दूसरा स्टेप होता है | Neutralizer अप्लाई करने के बाद हमारे दुबारा दीगयी शेप के अनुसार हेयर बांड्स फिक्स हो जाते है |
Neutralizer क्या है?
Neutralizer रिबॉन्डिंग का दूसरा स्टेप होता है | इससे बांड्स फिक्स होते है | इसके बिना बांड्स को फिक्स नहीं किया जा सकता | इसमें कुछ ऐसे कंडीशनिंग एजेंट और केमिकल होते है, जो हेयर के टूटे हुए बॉन्ड को फिक्स करता है, और हेयर को स्मूथ करता है |
Hair Rebonding के साइड इफेक्ट्स क्या है?
जैसे की रिबॉन्डिंग भी बाकि केमिकलो की तरह एक केमिकल है और हर केमिकल का एक अपना साइड इफ़ेक्ट होता है, ऐसे ही रिबॉन्डिंग के भी कुछ ऐसे साइड इफ़ेक्ट है | अगर रिबौंडिग को करने से पहले हेयर्स की अच्छे तरिके से जांचा की जाये, तो इसके साइड इफ़ेक्ट कम हो जाते है या फिर नहीं भी होते, जो की हेयर की जांच एक अच्छा हेयर ड्रेसर कर सकता है, और हेयर को साइड इफ़ेक्ट होने से बचा सकता है |
Hair Rebonding के बेनिफिट्स क्या है?
रिबॉन्डिंग
के बेनिफिट यही है, की आप अपनी नयी लूक को देख पायेंगे जो नयी लूक होगी वो
आपकी सोच के हिसाब से होगी, जिस प्रकार की भी आप रिबॉन्डिंग करवाओगे, उस
हिसाब से ही टेक्सचर की लूक होगी, अगर आप Hair Straightening(rebonding)
करवाते हो तो लूक स्ट्रैट, स्मूथ और शाइनी हेयर होंगे और अगर आप Hair
Perming (rebonding) करवाते हो, तो लूक कर्ली ओर रफ्फ होगी डिपेंड करता है
की कौनसी रिबॉन्डिंग करवाते हो |
किन लोगो के Hair Rebonding नहीं करनी चाहिए?
उन लोगो के Hair Rebonding नहीं करनी चाहिए, जिनकी स्कैल्प पर कोई एलर्जी हो क्योंकी एलर्जी वाली स्कैल्प को केमिकल से बचाना चाहिए, और प्रेग्नेंट लेडीज के नहीं करनी चाहिए जो की उनकी सेहत या उनके बचे की सेहत पर कोई बुरा असर न हो, ताकि बाद में करने वाले या फिर करवाने वाले को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए इन बातों को ध्यान में रखें |
Hair Rebonding करने से पहले क्या देखना जरूरी है?
Hair Rebonding करने से पहले कुछ बातों का देखना जरूरी है, ताकि बाद मे कोई समस्या का सामना न करना पड़े | Hair Rebonding करने से पहले यह देखना जरूरी है, की हेयर पर तेल न लगा हो और पहले कोई केमिकल न लगा हो, जैसे की कोई कलर या कोई और हेयर केमिकल अगर लगा भी हो, तो कम से कम एक महीने का गैप हो, और यह देखना जरूरी है, की करवाने वाले व्यक्ति के सर पर कोई इंजरी तो नहीं या फिर उनके हेयर पहले से डैमेज न हो |
Hair Rebonding करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
रिबॉन्डिंग करते समय बहुत ध्यान से काम करना चाहिए | रिबॉन्डिंग करते समय यह देखना चाहिए, की हेयर डैमेज तो नहीं हो रहे या फिर हेयर पर प्रोडक्ट अच्छी तरह से लगा है, और रिबॉन्डिंग प्रोडक्ट की टाइमिंग जरूरत से ज्यादा तो नहीं रखी, जिससे की हेयर frizzy न होज़ाये |
Hair Rebonding करने के लिए कौन-कौन से प्रोडक्ट और टूल चाहिए?
Hair Straightening (rebonding) के लिए -:
- Clarifying shampoo
- Straightening cream
- Neutralizer
- Hair serum
- Nourishing hair mask
- Blow dryer
- Flat straightening iron
Hair Perming (rebonding) के लिए -:
- Clarifying shampoo
- Perming clips
- Perming lotion
- Neutralizer
- Hair serum
- Nourishing hair mask
- Blow dryer
Hair Straightening (rebonding) करने का प्रोसेस -:
स्टेप 1: हेयर को अच्छे तरिके से clarifying शैम्पूसे से वाश करें की हेयर और स्कैल्प से डस्ट या तेल निकल जायें |
स्टेप 2: हेयर ड्रायर से हेयर को 100% ड्राई करें और Hair Rebonding करवाने वाले को शीट से कवर करें |
स्टेप 3: हेयर की 4 सेक्शनिंग करें और स्टेप बाई स्टेप straightening क्रीम को स्कैल्प से हॉफ इंच छोड़कर अप्लाई करें |
स्टेप 4: बांड्स के टूटने का वेट करें, जो की 20 से 45 मिनट तक करना होता
है, और बांड्स ब्रेक होने के बाद प्रोडक्ट को सिंपल पानी से निकालें,
प्रोडक्ट अच्छे तरिके से निकलना चाहिए |
स्टेप 5: Straightening क्रीम प्रोडक्ट निकलने के बाद nourishing मास्क को
अप्लाई करें और 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़े दें और 5 मिनट के बाद मास्क को
पानी से निकाल दें और हेयर को टॉवल से ड्राई करें |
स्टेप 6: हेयर को टॉवल से ड्राई करने के बाद 2-4 बूंदे सीरम की अप्लाई करें और ड्रायर से 100% ड्राई करें |
स्टेप 7: हेयर ड्राई करने के बाद straightening आयरन मशीन से हेयर को स्टेप बाई स्टेप straight करें |
स्टेप 8: हेयर को straight करने के बाद हेयर को ठन्डे होने दें और फिर
neutralizer अप्लाई करें और हेयर को सीधी शेप में रखें और 10 मिनट वेट करें
और 10 मिनट के बाद neutralizer को सिंपल पानी से निकालें और फिर
nourishing mask अप्लाई करें और 5 मिनट के बाद मास्क को पानी से अच्छी तरह
से निकालें मास्क को निकलने के बाद हेयर को टॉवल से ड्राई करें और 2-4 बूँद
सीरम की लगायें |
स्टेप 9: सीरम लगाने के बाद हेयर को मध्यम हीट से ड्रायर से 100 % ड्राई करें, ड्रायर को निचे की तरफ़ चलायें |
Hair Straightening (rebonding) का प्रोसेस पुरा होने के बाद क्या रूल्स और सावधानियां अपनाये?
हेयर्स को 72 घंटे (3 दिन) तक गीले नहीं करने और हेयर को सीधा रखना और किसी भी तरिके से बांधना नहीं या कोई रबरबैंड नहीं ड़ालना | तीन दिन बाद nourishing शैम्पू और मास्क से वाश करें, और ग्राहक को घर में Nourishing शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करने के लिए रेकमेंड करें |
मुझे उम्मीद है कि यह लेख "Hair Rebonding" आपको उपयोगी लगा होगा। इसे अपने
दोस्तों को शेयर कर सकते हैं और अपने सुझाव के लिए कमेंट करें। सुंदरता से
संबंधित अधिक मूल्यवान लेखों के लिए, इस वेबसाइट पर आते रहें।


0 टिप्पणियाँ