Hair Perming:-

जैसे की आपको पिछले ब्लॉग में hair rebonding से परिचय करवाया गया था, वैसे आज आपको हम hair perming से परिचय करवाएँगे | जैसे की Hair rebonding एक केमिकल है, उसी तरह hair perming भी एक केमिकल है | वैसे तो hair perming rebonding का ही एक प्रकार है | Hair perming से अपनी नई लूक को तराशा जाता है, Perming करवाने के बाद व्यक्ति की एक नई लूक उभर कर आती है |
 
 
Perming कई सालों से चलती आ रही है, और लोग करवा भी रहे है | Hair perm ब्यूटी इंडस्ट्री का बहुत पुराना केमिकल है, शायद तब से जब ब्यूटी इंडस्ट्री की शुरवात हुई थी | पुराने समय में hair perm जाना माना फैशन था, जो लोगो में बहुत मशहूर था | हर कोई करवाना पसंद करता था, तब से लेकर आज तक perming का फैशन चल रहा है, और कई प्रकार की perming आ चुकी है | आगे हम उसी के बारे में बताएँगे | अगर आप एक नये ट्रैंड का फैशन करवाना पसंद करते हो तो perming को जरूर ट्राई करें |

Hair perming क्या है?

 
हमारे अनुसार, hair perming रासायनिक रूप से बालों के रेशों को बदल देती है। Hair perming हेयर के texture को retexture करती है, और यह उन लोगो के लिए भी ठीक है, जिनके हेयर पतले होते है | बेशक यह हर प्रकार के बालों के लिए नहीं बनी, फिर भी hair perming के कई सारे तरिके और लूक होने के कारण कई प्रकार के हेयर पर की जा सकती है |
 
आपकी जानकारी में यह होना जरूरी है कि hair perming से हेयर का वॉल्यूम बढ़ता है, जो कि पतले और फ्लैट लूक वाले हेयर के लिए सही है| Perming से कर्ली लूक आती है, जो कि कई प्रकार की होते है | ध्यान रखे की perming करवाने से पहले या बाद में कोई भी दूसरा हेयर केमिकल ना करवाएं, ताकि हेयर्स को कोई नुक्सान न हो, केवल एक ही केमिकल करवाने की अनुमति है |
 

 

Hair perming की कीमत क्या होती है?

 
आप hair perming की कीमत जानना चाहते हो? या जानना चाहते होंगे की आपके हेयर पर hair perming करवाने की कीमत कितनी होगी | यह निर्भर करता है कि आप perming करवने के लिए किस देश या शहर जाते हो, उस हिसाब से ही hair perming की कीमत होगी, वो आप के ऊपर निर्भर करता है कि आप कहाँ जाते हो और आपके हेयर की लम्बाई और मोटाइए के हिसाब से आप कोनसी perming करवाते हो | बाकि हर किसी करने वाले की एक अपनी कीमत होती है | अगर हम अपने अंदाजे से बताये तो शुरआती कीमत लगभग 1000 से 2000 हो सकती है | 

Hair perming के कौन-कौन से प्रकार और तरीके होते है?

 
हम आपको पहले ही बता चुके है कि hair perming हेयर के texture को अलग तरह की बनतर देती है | शायद आप यह भी जान चुके होंगे कि hair perming के कई प्रकार होते है, इसलिए आप हर प्रकार के texture पर काम कर सकते है | आप किसी भी texture को hair perming से बदल सकते है और texture में नया चेंज भी आएगा | आप अपने हेयर के लिए किस प्रकार की hair Perming चुने यह हम आपको नीचे लिख कर बता रहे है ताकि आपको अपना स्टाइल चुनने में आसानी हो :-
 

Hair perming style #1: Body Wave Perming:-

 
Body wave perming करवाने से लूस कर्ल्स होते है, यह देखने में ऐसे होते है जैसे समुन्दर की लहरों का द्रिशय होता है | लहरती किस्मों से जो भी आप समझते है उसी को पेश करते हुए body wave curls करने के लिए बड़े रोलर्स की जरुरत पड़ती है |
 

Hair perming style #2: Spiral Perming:-

 
Spiral hair perming उन लोगो के लिए है जिनको टाइट कर्ल्स पसंद है, उनके लिए यह perming अच्छी साबित होती है, क्योंकी इससे बाउंसी और प्रभावित लूक आती है और लूक को कई तरह से चेंज करता है | इसमें कई तरह के छोटे बड़े रोल लगा सकते है |
 

Hair perming style #3: Pin-Curl Perming:-

 
Pin-Curl perming हीट टूल से नहीं होती इसमें कर्ल्स पिन लगाई जाती है | यह perming लम्बे समय तक रहती है, इसको करने के लिए केमिकल की जरुरत होती है और केमिकल लगने के बाद curl pin लगाते है और pin को लगा कर कुछ समय के लिए एक जगह पर रखा जाता है, इससे वॉल्यूम भी अच्छा आता है और इसको करने में भी समय लगता है | यह perming करने से हेयर्स को बार-बार सेट नहीं करना होता इनकी लाइफ ज्यादा होती है | आपकी रोज़ की लाइफ में सुंदरता बनी रहती है, लेकिन इसमें आपको हेयर की संभाल रखनी होगी क्योंकी यह केमिकल से होती है |
 

Hair perming style #4: Root Perming:-

 
बहुत ज्यादा पतले और बारीक हेयर के लिए यह perming अच्छी कारगर साबित हुई है | इससे हेयर की जो चिपकी हुई और स्किनी लूक होती है, उसको अच्छा वॉल्यूम और थिकनेस मिलती है | इससे पतले हेयर को एक अलग लूक मिलती है, जो आपको अच्छी भाती है और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, जैसे की आपका कोई हेयर स्टाइल नहीं बनता | इस perming से आपका हेयर स्टाइल ना बनने की टेंशन खतम हो जाएगी | पतले हेयर वालों को यह जरूर ट्राई करनी चाहिए।
 

Hair perming style #5: Long & bouncy hair perming:-

 
यह perming उन लोगों के लिए बेहतर बैठती है जिन लोगो के हेयर पहले से ही लम्बे और थोड़े बाउंसी होते है | इससे हेयर को एट्रेक्टिव लूक मिलती है, इसको करने के लिए hair benders की जरूरत पड़ती है | इसको करने से हेयर में मध्यम कर्ल बनते है | यह perming करने के बाद हेयर जूड़ा(bun) करने में मदद होती है और एक अलग लूक आती है |
 

Hair perming style #6: S-shaped perming:-

 
S-shaped perming वो लोग पसंद करते है जिनको अपने हेयर में ज्यादा कर्ल्स देखना पसंद नहीं। इसको करने के लिए टोंग रॉड की जरूरत पड़ती है | इनकी शेप हल्की S-shape की तरह होती है | यह रॉड से करने के बाद फिंगर्स से खोलने पड़ते है, जिससे फिर यह S-shape में खुलते है। यह फिर S-शेप में टिके रहते है |
 

Hair perming style #7: Loose Perming:-

 
लूस perming लम्बे हेयर के लिए सही होती है | इसको करने से हेयर में शरीर की तरह शेप आती है | इसको करने के लिए velcro rollers की जरूरत होती है | velcro rollers लगाने के बाद हीट देनी पड़ती है और कूल होने के बाद खोले जाते है | इससे ज्यादा टाइट कर्ल्स नहीं होते और देखने में भी अच्छे लगते है |
 

Hair perming style #8: Short & Soft perm:-

 
यह शार्ट हेयर पार्ट होते है | जिन लोगो को शार्ट हेयर में कर्ल्स चाहिए होते है, उनके लिए यह hair perming सही है | इसको करने के लिए छोटे velcro rollers की जरुरत पड़ती है | इस perming को करने से कूल लूक इफ़ेक्ट आता है और हेयर में सॉफ्ट वॉल्यूम आता है, जिससे हेयर लूक का एक अलग अंदाज होता है |
 

Hair perming style #9: Side-Parted Perming:-

 
इस perming को उन लोगों को चुनना चाहिए, जो साइड पार्टीशन और मेस्सी लूक चाहते है | इस perming को करने के लिए multi-tools को इस्तेमाल कर सकते है | इसको करने के बाद कुछ हेयर आपके चहरे पर गिरेंगे, जिनको बाँधना नहीं होता | चहरे के आगे हेयर आने से सुंदरता ओर भी उभर कर आती है |
 

Hair perming style #10: Bob haircut with wavy perming:-

 
यह perming उन लोगो के लिए ठीक है, जिन लोगों का bob haircut हुआ हो और वह अपने हेयर कर्ली चाहते हो | इस perming को करने के लिए बारीक़ और मध्यम साइज की टोंग रॉड की जरूरत होती है, ताकि छोटे और लंबे दोनों हेयर अच्छी तरह से कर्ल हो सकें। इसमें कर्ल्स भी सॉफ्ट रखने पड़ते हैं, ताकि wavy लूक आ सके| Bob haircut में wavy लूक अच्छी लगती है, जिससे आपको एक नया रूप देखने को मिलता है |
 

Hair perming style #11: Kinky Perming:-

 
यह perming उन लोगों के लिए ठीक बैठती है, जिन लोगों के हेयर छोटे,भारी और मोटे होते है और जो लोग थिक हार्ड कर्ल्स को पसंद करते है | यह कर्ल देखने में काफी बारीक़ और गुंजलदार गुच्छे की तरह होते है और यह फील करने में काफी हार्ड और रफ़ होते है | इनको करने के लिए बारीक़ पिंस की जरुरत पड़ती है | यह बारीक़ पिंस को लगाने से पहले केमिकल लगाया जाता है | Kinky curls में वॉल्यूम बहुत ज्यादा होता है | इन कर्ल्स में deadlock बहुत अच्छे होते है | Deadlock से हेयर की एक अलग पहचान बनती है और आपको एक स्टाइल मिलता है |
 

Hair perming करवाने के बाद केयर कैसे करें ?

 
अगर अपने hair perming को चुना है, तो केयर भी जरुरी है | अगर आप चाहते हो कि hair perming लम्बे समय तक टिकी रहे और उसकी सुंदरता बनी रहे, तो उसकी केयर का भी ध्यान रखें | Hair perm की केयर करने के लिए आगे लिखी बातों का ध्यान रखें | आर्टिफिशल हीट से बचा करें जैसे की ड्रायर से ना सुखाये और अपने hairdresser द्वारा बताया गया शैम्पू इस्तेमाल करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें | उसके बाद सन प्रोटेक्शन प्रोडक्ट जरूर लगाएं ताकि आपके हेयर सुंदर और अच्छे रहें।
 
मुझे उम्मीद है कि यह लेख "Hair Perming" आपको उपयोगी लगा होगा। इसे अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं और अपने सुझाव के लिए कमेंट करें। सुंदरता से संबंधित अधिक मूल्यवान लेखों के लिए, इस वेबसाइट पर आते रहें।